Type Here to Get Search Results !

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमालबिना साइड इफेक्ट्स के स्किन की सारी अशुद्घियों को बाहर निकालने के गुण होते हैं

0


 मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के रूप में किया जा रहा है। 

इसके अंदर बिना साइड इफेक्ट्स के स्किन की सारी अशुद्घियों को बाहर निकालने के गुण होते हैं। गर्मियों में इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है हालांकि अपनी स्किन टोन के हिसाब से इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। अगर मुलतानी मिट्टी का पेक आप कच्चे दूध के साथ मिलाकर लगाएंगे तो ड्राई स्किन से राहत मिलेगी, वहीं अगर स्किन ऑयली है तो इसे गुलाब जल के साथ मिक्स करके लगाएं


सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि यह बालों के लिए भी बहुत बढ़िया मानी जाती है। इसकी मदद से बालों की हर समस्या से लड़ा जा सकता है

बालों को लंबा और मजबूत करती है मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी बालों को मजबूत बनाती हैं। यह सिर के उस भाग पर रक्त का संचार सही करती हैं जहां बाल उगते हैं

 मुलतानी मिट्टी बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर का काम भी करती हैं

यह बालों तथा सिर की त्वचा से टॉक्सिन्स toxins निकालने में सहायता करती है

 इसमें सिर की तैलीय त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने का गुण भी होता है लेकिन दो मुंहे बाल डैंड्रफ आदि से लड़ने के लिए इसे विभिन्न उत्पादों के साथ मिलाकर लगाया जाए तो ज्यादा बेहतर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ