ऑक्सीजन की कमी से 12 की मौत:शहडोल मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती थे कोरोना मरीज; 24 घंटे में यहां 22 मरीजों की जान गई
मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। घटना शनिवार रात 12 बजे की है। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरा तफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर बनाने के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था में जुट गया। ऑक्सीजन की कमी वाले 12 मरीजों से पहले मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना के 10 और मरीजों की मौत हो गई थी। इस तरह शनिवार को कुल 22 मरीजों की जान गई।ऑक्सीजन की कमी से 12 की मौत:शहडोल मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती थे कोरोना मरीज;
अप्रैल 18, 2021
0
Tags
