Type Here to Get Search Results !

इस महीने ओटीटी पर होगा मुकाबला सलमान, और फरहान और गैल गैडट का मुकाबला करेंगे हॉटस्टार के ये 10 शोज

0

 ऐसे में सलमान खान, फरहान अख्तर और गैल गैडोट की फिल्मों का मुकाबला करने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ‘क्विक्स’ के रूप में छोटे छोटे एपीसोड वाली ऐसी कहानियों को प्रसारित करने का फैसला किया है जिन्हें बिंच वॉच करना जरूरी नहीं है। इन 10 कहानियों में जो कलाकार काम कर रहे हैं उनमें खासतौर से बिदिता बाग, मंदिरा बेदी, विद्या मालवाडे, पूनम ढिल्लों, संदीपा धर, राहुल बग्गा, परेश पाहूजा, श्रेयस तलपड़े और पारितोष त्रिपाठी आदि शामिल हैं।





डिज्नी प्लस हॉट स्टार के पास मई में रिलीज करने के लिए अब तक कोई दमदार फिल्म नहीं है। चर्चा इस बात की रही है कि अजय देवगन की फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ इस महीने रिलीज हो सकती है। लेकिन, इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है। अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘बेलबॉटम’ के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मई महीने में रिलीज होने को लेकर सरगर्मी बनी थी, लेकिन इसके निर्माताओं में से एक पूजा एंटरटेनमेंट ने इस पर अभी कुछ कहा नही हैं।


देसी ओटीटी जी5 पर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज को लेकर मचे हल्ले ने भारत में सक्रिय बाकी ओटीटी खिलाड़ियों को सतर्क कर दिया है। इस महीने फरहान अख्तर की फिल्म ‘तूफान’ के रूप में तुरुप का पत्ता है। ‘वंडर वूमन 84’ भी इसी के आसपास रिलीज होने जा रही है। और, कोई हिंदी फिल्म इन तीनों का मुकाबला करने के लिए हाथ न आने पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक साथ 10 शोज आगे कर दिए हैं। वह भी बिल्कुल मुफ्त।


सात मई से प्रसारित होने जा रहे इन शोज के नाम हैं, 

मुकेश जासूस

बामिनी एंड ब्वॉयज

मर्डर मेरी जान

 तीन दो पांच

सिक्स

शिट यार

भोपाल टू वेगास

 हमारा बार हैप्पी ऑवर

क्राइम नेक्सट डोर

अनकही अनुसनी

 झागी फाइल्स । 

जानकारी के मुताबिक ये सारे शोज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में उपलब्ध होंगे। इन शोज में कुछ फिल्में हैं जिन्हें सीरीज की शक्ल मे तोड़कर रिलीज किया जा रहा है। ऐसी ही कोशिश इससे पहले ओटीटी इरॉस नाउ कर चुका है, जब उसने बाजार में हाशिये पर पड़ी दर्जनों फिल्में और वेब सीरीज थोक के भाव खरीद ली थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ