नॉर्थ 24 परगना की 17 सीटों पर CAA का असर:पहले TMC के वोटर रहे मतुआ समुदाय का झुकाव इस बार BJP की ओर, लेकिन टिकट बंटवारे से नाराज बागी बन सकते हैं परेशानी
2 घंटे पहले
नॉर्थ 24 परगना और साउथ 24 परगना ये पश्चिम बंगाल के दो ऐसे जिले हैं, जो यहां सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें जिसने जीत लिया, उसका बंगाल की सत्ता में आना आसान हो जाता है, क्योंकि इन दो जिलों में विधानसभा की 64 सीटें (33 सीटें नॉर्थ 24 परगना और 31 साउथ 24 परगना) आती हैं। टीएमसी ने 2016 में नॉर्थ 24 परगना की 33 में से 27 सीटें जीत ली थीं, इसलिए वो बड़े मार्जिन से चुनाव जीती थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 22 अप्रैल को छठे फेज में नॉर्थ-24 परगना की जिन 17 सीटों पर वोटिंग है, उनमें टीएमसी-बीजेपी में कांटे की टक्कर है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में ममता के साथ रहने वाले इस समुदाय का वोट इस बार बंटता हुआ दिख रहा है और उसका ज्यादा झुकाव बीजेपी की तरफ नजर आ रहा है।
किन सीटों पर है वोटिंग -नॉर्थ 24 परगना की बागड़ा, बनगांव उत्तर, बनगांव दक्षिण, गायघाट, स्वरूपनगर, बदुरिया, हाबरा, अशोकनगर, अमडांगा, बिजपुर, नैहाटी, भाटपाड़ा, जगतदल, नौपारा, बैरकपुर, खरदाहा और दम दम उत्तर में 22 अप्रैल को वोटिंग है।
