अमेरिका में महामारी के बीच. उपनगरों में अच्छी कीमत पर मकान बेचने वाले शहरी जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं😊😊
वायरस महामारी के कारण उपनगरों और छोटे शहरों में मकानों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। घर से काम करने और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई दूसरे साल खिंचने के कारण लोग अपने परिवारों के लिए अधिक जगह चाहते हैं। लेकिन, शहरी इलाकों से होने वाले पलायन से उन लोगों ने फायदा उठाया है जो बड़े शहरों के पास बसे उपनगरों और छोटे शहरों में रहते हैं। उन्होंने उपनगरों में अपने मकान भारी मुनाफे पर बेचे और बड़े शहर के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। यह एक तरह से उल्टा पलायन है।पेनसिल्वानिया के एक छोटे शहर में रहने वाली श्रीमती शाउल और उनके पति ड्राफ्टिंग इंजीनियर व्हाइट ने सितंबर 2020 में अपना मकान एक लाख 62 हजार डॉलर में बेचा और डेनवर में किराए के एक अपार्टमेंट में आ गए। दोनों का कहना है, वे छोटी जगह में रहने की बजाय किसी बड़े शहर में रहना चाहते थे। जॉन फैम और उनकी पत्नी लारेंस, मेसाचुसेट्स में तीन बेडरूम के मकान में रहते थे। अक्टूबर 2020 में उन्होंने दो लाख 80 हजार डॉलर में मकान बेचने का विज्ञापन दिया। एक सप्ताह के भीतर उन्हें 16 ऑफर मिल गए। अब वे बोस्टन में ऊंची इमारतों के बीच 1300 वर्ग फुट के मकान में रहते हैं। उनका कहना है कि हम बोस्टन जैसे बड़े शहर में रहना चाहते थे।
