Type Here to Get Search Results !

RR vs SRH क्या हैदराबाद दिखाएगा नए कप्तान का दम?

0

डेविड वॉर्नर को कप्तानी के पद से हटाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को अपना नया कप्तान घोषित किया है। शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने इसकी घोषणा की। बता दें कि छह मैचों में से मात्र एक मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही है। जिसके बाद डेविड वॉर्नर से कप्तानी छीनकर केन विलियमसन को दे दी गई है




हालांकि अब सवाल यह उठता है कि क्या डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर तेजी से रन तो बना रहा है लेकिन टी-20 फॉर्मेट के मुताबिक उनका बल्ला नहीं चल रहा है। पिछले छह मैचों का स्कोर देखा जाए तो डेविड वॉर्नर ने मात्र 193 रन बनाए है और दो अर्धशतक जड़े हैं। इसका स्ट्राइक रेट मात्र 110 है


ये स्ट्राइक रेट एक ओपनिंग बल्लेबाज के लिए बहुत कम माना जा रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद अच्छी शुरुआत नहीं दे पा रही है। बता दें कि आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स के संभावित 11

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रियान पराग, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, श्रेयस गोपाल/जयदेव, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।


सनराइजर्स हैदराबाद के संभावित 11

डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव/अब्दुल सामद, राशिद खान, जगदीश सुचित, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद और संदीप शर्मा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ