![]() |
| आखिरी ओवर में पोलार्ड की बल्लेबाजी ने संभाला वॉर्नर का रनआउट टर्निंग पॉइंट रहा बोल्ट-राहुल के सामने सनराइजर्स ने घुटने टेके |
मुंबई इंडियंस ने IPL-2021 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पोजिशन हासिल की। मुकाबले में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ओवर में उसके बल्लेबाज तेज रन नहीं बना सके। ऐसे में कीरोन पोलार्ड ने आखिरी ओवर में दो छक्के समेत 15 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इसके बाद हैदराबाद ने विश्वास के साथ जीत की ओर कदम बढ़ाया, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर के रनआउट होने से मुंबई ने मैच उनके हाथ से छील लिया। बाकी काम ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर ने कर दिया, दोनों ने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चलिए जानने की कोशिश करते हैं उन टॉप-5 कारणों के बारे में जिनकी बदौलत मुंबई ने हैदराबाद को शिकस्त दी।
